Back to privious Page


सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म में सुबह की पूजा का महत्व

Blog, 31/01/2024

हिंदू शास्त्रों में पूजा का बहुत महत्व है। इसके अनुसार हर व्यक्ति के दिन की शुरूआत पूजा से शुरू होती है। दरअसल पूजा से व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैसे तो शाम को भी पूजा करना बहुत लाभदायक माना जाता है। लेकिन हिंदू धर्म में सुबह की पूजा का अत्यंत महत्व है। आखिर सुबह की पूजा का  क्यों है इतना महत्व, आइए जानते हैं सुबह की पूजा के क्या-क्या फायदे होते हैं। 

प्रभु भक्ति के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा 

सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म में पूजा का बहुत महत्व होता है। लगभग सभी घरों में पूजा की जाती है। लोग अपने-अपने घरों में मंदिर बनवाते हैं और भगवानों को स्थापित करते हैं। पूजा-पाठ करने से आध्यात्मिक परेशानियां दूर होती हैं, और मन शांत होता है। घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। 

ब्रह्म मुहूर्त यानि सुबह में पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। महंत श्री पारस भाई जी ने बताया कि प्रभु भक्ति के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। क्योंकि यह एक ऐसा समय होता है जब हमारी नींद पूरी हो चुकी होती है और हम बिल्कुल भी थके नहीं होते हैं। इस समय हमारा मन शांत रहता है। इसलिए पूजा अच्छे से हो पाती है।

पूजा से होता है जीवन में शुभता का आगमन

पूजा-पाठ करने से ना सिर्फ मन को शांति प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में शुभता का आगमन होता है और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सुबह पूजा में किए गए ध्यान से दिमाग तेजी से चलता है, हम एक साथ कई योजनाओं पर कार्य कर पाते हैं।

सुबह का समय पूजा के लिए श्रेष्ठ है, क्योंकि जागने के बाद हमारा मन शांत और स्थिर रहता है। माना जाता है कि सुबह का समय मेडिटेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि सुबह के समय वातावरण शुद्ध होता है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और महंत श्री पारस भाई जी ने बताया कि सुबह-सुबह पूजा करना शुभ होता है। सुबह उठने से सुबह की सूर्य की किरणें हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं।

सुबह पूजा करने के फायदे 

  • यदि आपके मन में सुबह पूजा करने का भाव आता है तो ये सच है कि आप जल्दी ही उठेंगे क्योंकि सुबह जल्दी पूजा करने के लिए जल्दी जागना ही पड़ेगा और सुबह जल्दी उठना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होता है। प्रातः काल उठने से दिन भर शरीर में ताजगी बनी रहती है। सुबह उठने के बाद कुछ समय प्रार्थना या फिर भजन करने से पूरा दिन आनंदमय गुजरता है।
  • दूसरा फायदा यह होता है कि आप जल्दी उठकर व्यायाम, मेडिटेशन या योगा आदि भी कर पाते हो। हिंदू धर्म में पूजा करते हुए भगवान का ध्यान किया जाता है। जिसमें आरती, श्लोक, मंत्रों का जाप आदि किया जाता है और इन सबके लिए सुबह का समय सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
  • सुबह का वक्त ऐसा होता है जब हमारा माइंड एकदम खाली रहता है और हमारे दिमाग में कुछ भी बेकार की बातें नहीं आती हैं। इधर-उधर के व्यर्थ विचार नहीं होते हैं। महंत श्री पारस भाई जी के अनुसार भगवान की भक्ति के लिए जरूरी है कि मन शांत और एकाग्रचित्त रहे, जिससे पूरा ध्यान पूजा में लगाया जा सके। यही वजह है सुबह का समय पूजा आदि के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।
  • ऐसा नहीं है कि शाम को की गई पूजा के फायदे नहीं होते हैं, इसके भी अनेक फायदे हैं लेकिन पूरे दिन में किसी भी व्यक्ति का मन सबसे अधिक एकाग्र सुबह के समय ही हो पाता है। उसके बाद दिन में किसी भी समय में व्यक्ति का मन पूरी तरह से एकाग्र नहीं हो पाता इसका कारण यह है कि तब मन में, दिन में होने वाली सारी घटनायें एक के बाद एक घूमती रहती हैं। उस समय व्यक्ति कई उलझनों में उलझा रहता है। ऐसा होने पर हम पूजा सच्चे मन से नहीं कर पाते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त, देवताओं का समय

हमारे हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को देवताओं का समय माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस समय में पूजा करने से आपकी पूजा जरूर सफल होती है। आपकी बात उस शक्ति यानि उस परमात्मा तक अवश्य पहुँचती है। क्योंकि जितनी भी दैवीय शक्तियां होती हैं वो सभी सुबह के समय जागृत होती हैं।

सुबह की गई पूजा के प्रभाव से हमारे मन को इतना बल मिलता है कि हम दिनभर के सारे तनावों को आसानी से सहन कर पाते हैं। सुबह की पूजा से पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सुबह जल्दी जागने से सेहत भी सही बनी रहती है और साथ ही त्वचा की चमक भी बढ़ती है।

हिन्दू धर्म में सुबह की पूजा-पाठ का बहुत महत्व है। पूजा करने से न सिर्फ घर का वातावरण शुद्ध होता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलती है। महंत श्री पारस भाई जी ने बताया कि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ की गयी पूजा से बहुत अधिक फायदा मिलता है और आपको मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं।

आत्मीय सुख और शांति प्राप्ति होती है 

पूजा-पाठ से जहां व्यक्ति को आत्मीय सुख और शांति प्राप्ति होती है वहीं इससे भगवान का आशीर्वाद भी मिलता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि हर व्यक्ति को सुबह पूजा जरूर करनी चाहिए। पूजा करने से शुभ फल प्राप्‍त होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हर हिंदू परिवार में सुबह भगवान की पूजा जरूर की जाती है।

सुबह की पूजा भगवान को प्रसन्न करने के लिए की जाती है। व्यक्ति का दिन उसकी सुबह पर निर्भर करता है। हमारे धर्म ग्रंथो में सुबह के समय को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ की गयी पूजा से बहुत अधिक फायदा मिलता है। महंत श्री पारस भाई जी ने कहा कि नित्य नियम से सुबह पूजा करने से घर-परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है और परिवार पर कोई भी परेशानियां नहीं आती हैं। 


  Back to privious Page

About us

Personalized astrology guidance by Parasparivaar.org team is available in all important areas of life i.e. Business, Career, Education, Fianance, Love & Marriage, Health Matters.

Paras Parivaar

355, 3rd Floor, Aggarwal Millennium Tower-1, Netaji Subhas Place, Pitam Pura, New Delhi - 110034.

   011-42688888
  parasparivaarteam@gmail.com
  +91 8882580006