Back to privious Page


ओम मंत्र के उच्चारण के फायदे

Blog, 27/02/2024

क्या आप जानते हैं कि ओम मंत्र के जाप से मनुष्य का जीवन सुखमय बन जाता है। हाँ ये बात बिल्कुल सत्य है कि ओम मंत्र के उच्चारण में इतनी शक्ति है कि इसके जाप से कई चमत्कारी लाभ देखने को मिलते हैं। ‘ॐ’ बेहद ही प्रभावशाली मंत्र है। निरंतर ॐ के उच्चारण से आपका मन शांत व शरीर स्वस्थ होता है। महंत श्री पारस भाई जी ने कहा कि ॐ के उच्चारण से आप शारीरिक, मानसिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक आदि लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप प्रतिदिन ॐ मंत्र का उच्चारण करके इसका जाप करेंगे तो यह आपके लिए बहुत ही लाभदायी सिद्ध होगा। इस ब्लॉग में आइये जानते हैं ओम के उच्चारण करने के क्या-क्या फायदे हैं ?

 

कैसे करें ओम का उच्चारण ?

ओम के उच्चारण के फायदे जानने से पहले हमें यह जानना जरुरी है कि ओम का उच्चारण कैसे करें। ॐ मंत्र के उच्चारण का तरीका क्या है और कैसे किया जाना चाहिए ॐ मंत्र का उच्चारण ? क्योंकि यदि आप ॐ मंत्र के उच्चारण की विधि के बारे में जाने बिना ही इसका उच्चारण या जाप करते हैं तो आपकी हेल्थ पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। तो जानते हैं कैसे करें सही तरह से ॐ मंत्र का उच्चारण ?

सबसे पहले आपको ॐ का उच्चारण करने के लिए ऐसी जगह देखनी है जो जगह बिल्कुल शांत एवं खुली हो और जहाँ शोर न हो। क्योंकि ॐ मंत्र का जाप शांत जगह में करने से आपका ध्यान भटकता नहीं है। ॐ का उच्चारण करने के लिए जो सबसे सही समय होता है वो है सूर्योदय का समय। इसके लिए आप खुले मैदान, पार्क या चाहें तो अपने घर की छत पर भी ॐ मंत्र का जाप कर सकते हैं।

ॐ मंत्र तीन अक्षरों से मिलकर बना है, अ, ऊ व म इसलिए इन तीनो शब्दों पर जोर दें। ॐ मंत्र बोलते समय अपना पूरा ध्यान अपने मस्तिष्क के बीच में केंद्रित करें। मन को पॉजिटिव रखें। ॐ के उच्चारण के लिए अपने दोनों हाथों को ध्यान मुद्रा में दोनों पैरों के घुटनों पर रखें और आँखें बंद कर लें। ॐ मंत्र का जाप शुरू करने से पहले गहरी सांस लेकर ॐ मंत्र को जितना लंबे समय तक बोल सकते हैं तब तक बोलते रहें। ॐ मंत्र के जाप के बाद एकदम अपनी आँखें न खोलें। ॐ मंत्र उच्चारण के बाद लगभग एक मिनट उसी मुद्रा में बैठें और फिर अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर अपनी आँखों पर लगायें। इसके बाद  धीरे-धीरे अपनी आँखें खोलें। इसी तरह प्रतिदिन ॐ मंत्र का उच्चारण करें। महंत श्री पारस भाई जी के अनुसार सनातन धर्म में ॐ मंत्र सभी मंत्रों में सर्वश्रेष्ठ है।
 

ओम मंत्र के अद्भुत फायदे

ओम मंत्र के अद्भुत फायदे निम्न हैं -

  • शक्ति का संचार

ॐ के जाप से आपके अंदर एक अलग ही शक्ति का संचार होता है। आपको ऐसा महसूस होता है कि सारी सकारात्मक ऊर्जा जैसे आपके आसपास ही हो और आपके पास अद्भुत शक्तियां आ गयी हों।

  • शरीर बनता है तेजमय

ॐ के जाप से आपका शरीर चमकने लगता है और आपके शरीर में आकर्षक तेज दिखने लगता है। साथ ही आपकी त्वचा दमकने लगती है और आपका चेहरा खिलखिला उठता है। आपका एनर्जी लेवल भी बढ़ जाता है।

  • ऊर्जा का समावेश

यदि आप अपने घर में ॐ मंत्र का जाप करते हैं तो आपको लगेगा कि जैसे आपके घर का वातावरण ऊर्जा से भर गया है और नकारात्मकता घर से दूर हो गयी हो।

  • पूरे दिन मूड अच्छा रहता है

यदि आप सुबह ओम का उच्चारण करते हैं तो पूरे दिन आपका मूड अच्छा रहता है। आप पूरे दिन के कार्यक्रमों को अच्छे से कर पाते हैं और आपका दिन अच्छे से बीतता है। साथ ही आप जल्दी काम कर थकते नहीं हैं।

  • बुरी शक्तियां या नकारात्मक शक्तियां समाप्त होती हैं

कई बार हमें लगता है कि हमारे घर में बुरी शक्तियों का साया है, हमें एक अजीब सा डर लगने लगता है। जब आपके साथ ऐसा हो रहा हो तो आप ॐ का जाप करना शुरू कर दें। ॐ के जाप से हर प्रकार की बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं।

  • शरीर के अंगों का संतुलन

महंत श्री पारस भाई जी ने बताया कि ॐ का उच्चारण नाभि से लेकर हृदय एवं कंठ तक होता है। ॐ शब्द नाभि, हृदय व कंठ में कंपन्न उत्पन्न करते हैं और इस कंपन से आपके शरीर के अंगों का संतुलन सही रहता है।

  • ॐ मंत्र के जाप से मन शांत होता है

ओम मंत्र के जाप से आपको मानसिक शांति मिलती है। आपका मन शांत होता है और आप चिंतित नहीं रहते हैं। जिस वजह से आपकी जितनी भी परेशानियां हैं दूर हो जाती हैं।

  • ॐ के जाप से एकाग्रता बढ़ती है

ॐ के जाप से एकाग्र शक्ति बढ़ती है और जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एकाग्रता बहुत जरुरी है। ॐ के उच्चारण से आपका ध्यान नहीं भटकता है और आप अपने टारगेट को पूरा कर पाते हैं।

  • स्मरण शक्ति मजबूत होती है

यदि आपकी स्मरण शक्ति कमजोर है और आप चीज़ों को बार-बार भूल जाते हैं तो यह एक बड़ी समस्या है। इसके निदान के लिए आप ॐ का जाप कर सकते हैं। ॐ के जाप से स्मरण शक्ति मजबूत होती है।

  • आप इन्द्रियों पर नियंत्रण कर पाते हैं

अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण करना एक बहुत बड़ी शक्ति है और ॐ के जाप से आप इन्द्रियों पर नियंत्रण कर पाते हैं। आपकी पाँचों इन्द्रियां आँख , नाक, कान, जिव्हा व त्वचा और भी अच्छे तरीके से काम कर पाते हैं।

  • तनाव और अनिद्रा से मिलता है छुटकारा

कई लोग तनाव और अनिद्रा से परेशान रहते हैं। इस परेशानी को आप इस आसान से उपाय को दूर कर सकते हैं। निरंतर ओम के उच्चारण से तनाव और अनिद्रा जैसी समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

  • स्वास्थ्य लाभ

ॐ के जाप से आपके अंदर की शक्ति बेहतर होती है। यह जाप आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। इसके जाप से हृदय संबंधी परेशानी भी दूर होती है। साथ ही आपका रक्तचाप भी नार्मल हो जाता है।  इसके अलावा पेट व सांस से संबंधित समस्याओं में भी लाभ मिलता है।

  • थकान तुरंत होती है दूर

अक्सर ऐसा होता है कि हम काम करते करते थक जाते हैं और थकान के कारण पूरा शरीर दर्द करता है। इस समस्या से बचने के लिए ‘ॐ’ शब्द का उच्चारण करें। थकान तुरंत गायब हो जायेगी।

  • प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है

ओम मंत्र के जाप से प्रतिरक्षा प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रिसर्च के अनुसार ओम मंत्र का जाप कुछ प्रतिरक्षा कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ा सकता है जो शरीर में संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

  • डिप्रेशन से मिलती है मुक्ति

ओम का जाप करने से कई बीमारियां जैसे थायराइड, पेट की समस्या से तो छुटकारा मिलता ही है। साथ ही इसका जाप करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बेहतर होती है। इसके अलावा आजकल डिप्रेशन की समस्या बहुत आम हो गयी है लेकिन यदि डिप्रेशन के शिकार हो तो ओम का जाप करना शुरू कर दें। बहुत जल्द आपको डिप्रेशन से छुटकारा मिल जायेगा।

Also Read :- 


  Back to privious Page

About us

Personalized astrology guidance by Parasparivaar.org team is available in all important areas of life i.e. Business, Career, Education, Fianance, Love & Marriage, Health Matters.

Paras Parivaar

355, 3rd Floor, Aggarwal Millennium Tower-1, Netaji Subhas Place, Pitam Pura, New Delhi - 110034.

   011-42688888
  parasparivaarteam@gmail.com
  +91 8882580006