श्री कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल इस दिन भक्त श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। श्रीकृष्ण का जीवन अद्भुत और अलौकिक रहा है।
उनकी लीलाएं, गाधाएं और स्वरूप भी अद्भुत है। उनका सुंदर सांवला रूप, हाथ में बांसुरी, माथे पर मोरपंख और पीतांबर धारण किए हुए उनका स्वरूप हर किसी का मन मोह लेता है। उन्होंने कंस के अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्ति दिलाकर सनातन धर्म की पुनः स्थापना की थी। महंत श्री पारस भाई जी का मानना है कि इनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।