Back to privious Page

भाद्रपद पूर्णिमा व्रत

...

पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भाद्रपद की पूर्णिमा से पितृ पक्ष की भी शुरुआत होती है। इस दिन स्नान-दान करना बहुत पुण्यदायी होता है। इसके अलावा महंत श्री पारस भाई जी ने कहा कि पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए भाद्रपद पूर्णिमा की पूजा का पुण्यफल पाने के लिए व्यक्ति को इस पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए।
भाद्रपद पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। पूर्णिमा तिथि का संबंध माता लक्ष्मी से है और पीपल के वृक्ष पर पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी का आगमन होता है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए भादो पूर्णिमा पर चंद्रोदय होने पर दूध से चंद्रमा का अर्घ्य देते समय ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम: मंत्र का जप करें। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियों से आपको मुक्ति मिलती है।


About us

Personalized astrology guidance by Parasparivaar.org team is available in all important areas of life i.e. Business, Career, Education, Fianance, Love & Marriage, Health Matters.

Paras Parivaar

355, 3rd Floor, Aggarwal Millennium Tower-1, Netaji Subhas Place, Pitam Pura, New Delhi - 110034.

   011-42688888
  parasparivaarteam@gmail.com
  +91 8882580006