Back to privious Page

सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती

...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक, उड़ीसा में हुआ था और 18 अगस्त, 1945 को एक विमान दुर्घटना में जलने से ताइवान के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हुई थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय राष्ट्रवादी हैं जिनकी भारत के प्रति देशभक्ति ने कई भारतीयों के दिलों में छाप छोड़ी है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय राष्ट्रवादी थे जिनकी भारत के प्रति देशभक्ति ने कई भारतीयों के दिलों में छाप छोड़ी है। उन्हें 'आजाद हिंद फौज' के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का प्रसिद्ध नारा है 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'। इसके अलावा 'जय हिंद' और 'दिल्ली चलो' भी उनका प्रसिद्ध नारा था। भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को सदैव याद किया जायेगा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
सुभाष चंद्र बोस कई बार जेल भी गए और देश की पहली भारतीय फोज 'आजाद हिंद फोज' की स्थापना की थी। 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का नारा देने वाले नेताजी ने स्वतंत्रता की लड़ाई में आम लोगों में एक अलग जोश पैदा किया था। सुभाष चंद्र बोस को नेताजी की उपाधि एक जर्मन तानाशाह ने दिया था। उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने के लिए एक अलग राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। सुभाष चंद्र बोस का नेतृत्व कौशल असाधारण था और उन्हें एक प्रेरक वक्ता के साथ सबसे प्रभावशाली स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है।